फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बिजली चेकिंग टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर 38 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। भगवंतपुरा में पीएसी के साथ की गई चेकिंग में सबसे ज्यादा 19 लोगों को चोरी करते पकड़ा गया। यहां पर कई लोग अपने घर पर ताला डालकर इधर- उधर हो गए थे। चेकिंग के दौरान हंगामे जैसा माहौल बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को बिजली चेकिंग टीम ने अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार के निर्देश पर पीएसी के साथ भगवंतपुरा में अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 10 लोगों को मीटर से पहले कट लगाकर, समानांतर दूसरी केबल डालकर व नौ लोगों को डायरेक्ट केबल से चोरी करते पकड़ा गया। चेकिंग के दौरान भीड़ एकत्रित हो गई। कई लोग घर में ताला डालकर इधर- उधर हो गए। ऐसे लोगों के मीटरों की वीडियोग्राफी कर ली गई। टीम में उपखंड अधिकारी निखिल जिंदल, अवर अभियंता रमेश चंद्र शामिल रहे। तालपुरा में सात लोगों को चोरी करते पकड़ा गया।
इधर, शहर क्षेत्र के अलीगोल, सलीमबाग और आसपास क्षेत्र में अधिशासी अभियंता डी. यादवेंदु के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान 12 लोगों को चोरी करते पकड़ा गया। इसमें छह डायरेक्ट व छह लोग अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। बकाए पर 154 लोगों के कनेक्शन काट दिए गए। टीम में उपखंड अधिकारी धर्मवीर सिंह, अवर अभियंता संतोष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वच्छता की तरह बिजली चोरी की सफाई का वीडियो बनाया
झांसी। स्वच्छता अभियान की तरह बिजली चोरी की सफाई करने के लिए परवारन मुहल्ला निवासी संतोष पाठक ने वीडियो तैयार किया है। 124 सेकेंड के वीडियो में यश पाठक, राज पाठक, पुनीत पाठक, राम मोहन तिवारी व सूरज साहू ने महानगर में लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बारे में बताया है। बुंदेली गीत के माध्यम से बताया गया कि स्वच्छता की तरह बिजली विभाग चोरों की भी सफाई कर रहा है। बिजली चोरी भी समाज की एक बुराई है। यह संदेश संगीत संतोष पाठक ने दिया है। सोमवार को वीडियो की एक सीडी उक्त कलाकारों ने उपखंड अधिकारी आलोक प्रकाश को समर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें