फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली का बिल, चल रही तैयारी

विज्ञापन
व्हाट्स एप - फोटो : ??????? ??
विज्ञापन
झांसी। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप पर बिजली का बिल भेजने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उपभोक्ताओं से बिल जमा करते समय काउंटर पर केवाईसी फार्म भरवाए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ता के संबंध में अन्य जानकारियां भी ऑनलाइन अपडेट हो सकेंगी।
विज्ञापन

इन दिनों बिजली काउंटरों पर बिल जमा करने से पहले उपभोक्ताओं से एक केवाईसी फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें उपभोक्ता का बिल के अनुसार नाम, बिल एकाउंट आईडी, व्हाट्सएप वाला मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी यदि हो। साथ ही, अन्य दो कॉलम में व्हाट्सएप और ईमेल पर बिल भेजने की सहमति मांगी गई है। इन सभी जानकारियों को उपभोक्ता के बिलिंग सिस्टम में अपडेट किया जा रहा है। ये कार्य पूरा होने पर विभाग उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप और ईमेल पर भी बिल भेजने लगेगा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (प्रथम) डी यादवेंदु ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं से केवाईसी फार्म भरवाना है, ताकि उनसे जुड़ी जानकारियों को सिस्टम में अपडेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें