फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हाड़कंपाऊ ठंड से जनजीवन प्रभावित, पशुपक्षी हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। हाड़कंपाऊ ठंड से आम जनजीवन प्रभावित है। रात से शुरू हुई सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार सुबह घना कोहरा और बादल के चलते सर्दी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। लोग दिन में अलाव जलाकर उसके सामने बैठे रहे। दोपहर में हल्की धूप भी सर्दी से राहत नहीं दिला सकी।
बुधवार सुबह सात बजे पारा 17 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 11 बजे तक 13 डिग्री पर आ गया। दोपहर करीब दो बजे हल्की धूप निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। राहगीर सर्दी से बेहाल नजर आए। शाम करीब सात बजे कोहरे की चादर तन गई। प्रशासन ने शहर में अलाव जलवाने के साथ ही कोई खुले में न सो रहा हो, इसका जायजा लेते हुए लोगों से रैनबसेरों में रात्रि गुजारने को कहा। राहगीरों के साथ ही दोपहिया वाहन सवार गर्म कपड़ों के अलावा शाल ओढ़कर जाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी के चलते परिषदीय विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी 18 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। सर्दी के चलते डीएम अक्षय त्रिपाठी ने गोशालाओं में अलाव जलवाने के साथ ही हवा से बचाव के लिए त्रिपाल तानने के निर्देश दिए हैं। ठंड के कारण शहर में खुले में घूमने वाले जानवर भी अलाव के इर्द गिर्द बैठे नजर आए। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें