निर्माणाधीन लाइब्रेरी के ऊपरी हिस्से पर लगेगा एट्रियम।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। अटल एकता पार्क स्थित नवनिर्मित लाइब्रेरी को धूप, बारिश के पानी और रोशनी की व्यवस्था के लिए छत के ऊपरी हिस्से में एट्रियम (धूप व पानी से बचाने वाली सीट) को लगाया जाएगा। इसके लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
इलाइट-सीपरी मार्ग स्थित नुमाइश ग्राउंड को झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा सजाया व संवारा जा रहा है। इस मैदान का नाम अटल एकता पार्क कर दिया गया है। अटल एकता पार्क के मैदान के बीचों-बीच लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य लगभग अंतिम दौरा में है। एट्रियम लगभग 49 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में लगाया जाएगा। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि लाइब्रेरी भवन को धूप व बारिश के से बचाने के लिए लाइब्रेरी के ऊपरी हिस्से में एट्रियम को लगाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।