फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर में लगी जंग बन सकती है जानलेवा

विज्ञापन
lethal
विज्ञापन
झांसी। जिले में गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर गैस एजेंसियों ने मानकों और नियमों को ताक पर रख दिया है। जिले में बढ़े सिलिंडरों की खूब आपूर्ति हो रही है। उपभोक्ताओं को जंग लगे गैस सिलिंडर, टेढ़े-मेड़े सिलिंडर दिए जाते हैं। इसे लेकर उपभोक्ताओं और हॉकरों में नोंक-झोंक भी होती है, लेकिन हॉकर सिलिंडर को वापस लेने के लिए राजी नहीं होते। वहीं जर्जर, जंग लगे सिलिंडर हादसों का सबब भी बन सकते हैं। ऐसे सिलिंडरों से ब्लास्ट होने का भी डर होता है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख गैस उपभोक्ता हैं। जिले की 55 गैस एजेंसियों से रोज पांच हजार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। इसमें से करीब 30 फीसदी सिलिंडर ऐसे होते हैं, जिनका हाल जर्जर होता है। किसी सिलिंडर में जंग लगी होती है, तो किसी सिलिंडर में लोहा गला होता है। वहीं, तमाम सिलिंडर टेढ़े-मेढे़ होते हैं। उपभोक्ता हॉकरों से ऐसे सिलिंडर को लेने से मना करते हैं, तो हॉकर यह कहकर टाल देते हैं कि सिलिंडर उतारने और चढ़ाने में ऐसा हो जाता है। मगर हॉकर इन सिलिंडरों को वापस नहीं लेते। बताया जाता है कि इनमें अधिकांश सिलिंडर ऐसे होते हैं, जिनकी एक्सपायरी तिथि नजदीक होती है। उपभोक्ताओं को एक्सपायरी तिथि के बारे में जानकारी होती नहीं है और गैस एजेंसियां इन सिलिंडरों की आपूर्ति कर स्टॉक को निपटाती हैं। लेकिन सुरक्षा से खिलवाड़ को लेकर न तो गैस एजेंसी संजीदा हैं और न ही विभाग कोई कार्रवाई करता है।
-----------
ऐसे जांचें एक्सपायरी तिथि
सिलिंडर के रिफिल के पास एक्सपायरी तिथि कोड के तौर पर पेंट की जाती है। गैस कंपनियों ने साल के महीनों को कोड में बांट रखा है। साल की हर तिमाही पर ए, बी, सी, डी कोड रहता है। ए में जनवरी, फरवरी मार्च, बी में अप्रैल, मई जून, सी में जुल्राई, अगस्त सितंबर और डी में अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर माह शामिल होते हैं। इसके आगे अंक लिखा जाता है। जो कि वर्ष को दर्शाता है। जैसे कि अगर किसी सिलिंडर पर ए-20 लिखा है, तो उसकी एक्सपायरी मार्च 2020 तक है। इसे देखकर ही सिलिंडर लिया जाए।
विज्ञापन

कहती हैं महिलाएं
सिलिंडर के जर्जर होने पर कई बार हॉकर से बहस होती है। ऐसे सिलिंडर खतरनाक होते हैं। - जया पचौरी, सीपरी
----------
सिलिंडर को एक्सपायरी तिथि देखकर लेते हैं। जर्जर सिलिंडर बड़ा खतरा बन सकते हैं।- कैलाशी देवी, सिद्घेश्वर नगर
---------
सिलिंडर को लेकर बहुत सतर्कता बरतते हैं। कई बार हॉकर जर्जर सिलिंडर ले आते हैं। इसे लेकर बहस भी हुई है।- किरन, नगरा
------------
सिलिंडर लेने से पहले एक्सपायरी के बारे में तो नहीं देखते, लेकिन टेड़ा-मेड़ा सिलिंडर नहीं लेते।- बबीता, सीपरी
--------
हॉकर कई बार जर्जर सिलिंडर दे जाते हैं। इसे लेकर शिकायत करो, तो हॉकर वापस नहीं लेते।- संध्या सेन, सीपरी बाजार
--------
सिलिंडर लेते समय एक्सपायरी तिथि जरूर देखनी चाहिए। रिफिल चेक कराकर ही सिलिंडर लेते हैं।- लाली शर्मा, दीनदयाल नगर
----------
सिलिंडर लेने से पहले उपभोक्ता पूरी जांच परख कर लेें। सिलिंडर जर्जर है, तो तुरंत वापस कर दें। अगर कोई हॉकर आनाकानी करता है, तो शिकायत करें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

महेश चंद्र गौतम, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें