संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल की। इस दौरान लेखपालों ने थाना दिवस का भी बहिष्कार किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन के जरिये अयोध्या की सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना पर आक्रोश जताया। कहा कि निष्पक्ष जांच और तथ्यों का परीक्षण किए बगैर दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे कर्मचारियों में भय, मानसिक प्रताड़ना और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। लेखपालों ने कहा कि वे भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करते, लेकिन निजी रंजिश अथवा षड्यंत्र के तहत निर्दोष कर्मचारियों को फंसाना भी स्वीकार नही किया जाएगा।
इस मौके पर बृजेंद्र खरे, हर्ष पाठक, निशांत रुसिया, शुभम निगम, गौरव रायकवार, अनिल कुमार, अमित खरे, पुष्पेंद्र वर्मा, संतोष वर्मा, रिचा बाजपेई, अपूर्वा अग्रवाल, नेहा निगम आदि मौजूद रहे।