फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर विवरण अंकित न करने पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में विस चुनाव को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने से लेकर मतदान केंद्रों की स्थिति की पड़ताल तेज हो गई है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम रविंद्र कुमार ने मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक मतदान केंद्र के बाहर विवरण अंकित न होने पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम ने नेशनल हाफि ज सिद्दीकी इंटर कॉलेज, पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा इंटर कॉलेज और लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इंटर कॉलेज में बनाए गए आदर्श मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मतदान केंद्रों पर आगामी 20 फरवरी को होने वाले मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने निर्देश दिए कि आदर्श मतदेय स्थल पर विद्युत व्यवस्था, रैंप, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाए। मतदान स्थल लक्ष्मी व्यायाम मंदिर झांसी में मतदान केंद्र कक्ष के बाहर मतदान केंद्र का विवरण अंकित न करने और नेशनल हाफि ज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में नए क्लासरूम उपलब्ध होते हुए भी पुरानी क्लासरूम जिसमें बारिश का पानी लीक होता है को मॉडल बूथ बनाए जाने पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी का स्पष्टीकरण लिए जाने के भी निर्देश दिए। निर्देश दिए कि कोविड को लेकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, डीआईओएस कोमल यादव, तहसीलदार मोहन गुप्ता, प्रधानाचार्य उस्मान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोजला मंडी में कारोबार के साथ-साथ चलेंगे निर्वाचन कार्य
झांसी। विस चुनाव को लेकर भोजला मंडी परिसर में पोलिंग पार्टी रवानगी, मतगणना और स्ट्रांग रूम के लिए चिह्नित किया गया है। इसे लेकर व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर किसी अन्य स्थान पर निर्वाचन कार्य कराने की मांग की थी। बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लेकर कहा कि मंडी में कारोबार भी होगा और निर्वाचन प्रक्रिया भी होगी। 100 एकड़ में स्थापित मंडी में 40 एकड़ में कारोबार संचालित रहेगा। जबकि शेष स्थान पर निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने मौके पर तत्काल बेरीकेटिंग लगाने के निर्देश दिए। मंडी के पिछले भाग में नए गेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल को देखा। इस मौके पर नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एडीएम प्रशासन एके सिंह, एडीएम नमामि गंगे संजय कुमार पांडेय, एडीएम न्यायिक श्यामलता आनंद अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार मौजूद रहे।
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं। इसके उल्लंघन पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
सर्किट हाउस में रुकेंगे प्रेक्षक
झांसी। डीएम ने विस चुनाव को लेकर आने वाले प्रेक्षकों के लिए कंप्यूटर और अन्य उपकरणों की व्यवस्था करने के लिए बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि चारों विस क्षेत्र के प्रेक्षक सर्किट हाउस में रुकेें गे। साथ ही प्रेक्षकों और नामांकन के लिए कंप्यूटर, स्कैनर और अन्य उपकरणों की व्यवस्था के लिए बीआईटी के कंप्यूटर ऑपरेटर और इलेक्ट्रिशियन की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें