फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को चेतावनी, लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की, जिसमें कमियां सामने आने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा एडीओ पंचायत व लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभावार सेक्टर अधिकारियों से बूथ भ्रमण की रिपोर्ट ली, जिसमें मतदेय स्थल बनाए गए विद्यालय में विद्युत संयोजन की गलत सूचना पाए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी को चेतावनी जारी की गई। साथ ही गलत प्रस्ताव पर ग्राम पलींदा, सीकर, मतवाना बरुआसागर और रुंद करारी के लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। शौचालय के संबंध में गलत सूचना देने पर एडीओ पंचायत को भी प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। जबकि, ग्राम मुरारी के सफाई कर्मी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सामने आईं कमियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। पेयजल व्यवस्था, विद्युत संयोजन और शौचालय क्रियाशील होना सुनिश्चित किया जाए। रैंप सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आयोग की मंशानुसार ज्यादा से ज्यादा दिव्यांग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि जो मतदेय स्थल जर्जर हालत में हैं, उनके स्थान परिवर्तन के लिए प्रस्ताव प्रेषित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, अपर जिलाधिकारी बी राम, एसडीएम गुलाब चंद्र राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें