फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरा में जमीन पर पड़े विद्युत तार के करंट की चपेट में आने से खेत में पानी दे रहे एक किसान की मौत हो गई है। ग्राम पुरा निवासी भरत सिंह पुत्र बादाम सिंह उम्र 44 वर्ष सोमवार की रात में खेत पर फसल में पानी देने गया था। इसी दौरान रात्रि में लगभग साढ़े बारह बजे खेत से निकली 11 हजार लाइन के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई। जिससे लाइन का तार जमीन पर गिर गया। इसकी चपेट आने से किसान की मौत हो गई।
मृतक के बड़े भाई बलराम सिंह ने बताया कि उनके भाई ने तारों में स्पार्किंग होने की जानकारी लाइन मैन को दी, जिस पर लाइन मैन ने विद्युत पॉवर हाउस का नंबर दिया। इस पर भरत ने पॉवर हाउस में फोन कर लाइन को बंद करने की सूचना दी। इस पर पॉवर हाउस पर तैनात कर्मचारी ने उसे लाइन बंद करने की बात कही। बिजली जाते ही किसान मोटर बंद करने के लिए गया। जैसे ही मोटर बंद करने गया। इसी दौरान लाइन में अचानक करंट दौड़ने से झुलसा और चिल्लाया। शोर की आवाज सुनकर बड़े भाई बलराम सिंह ने कमरे से बाहर आकर देखा तो भाई को अचेत अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था, मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युत के तार काफी जर्जर हालत में है। जिसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी गई। लेकिन कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में कई किसान करंट की चपेट में आ गए हैं। वर्तमान में तारों में स्पार्किंग के कारण कई खंबा भी जल गए है। इसके बाबजूद भी विभागीय अधिकारी मौन बने हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मृतक के भाई ने लगाया आरोप
मृतक के बड़े भाई बलराम सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि बिजली के तारों में स्पार्किंग की सूचना भाई ने पॉवर हाउस में तैनात कर्मचारी को दी। इस पर कर्मचारी ने बिजली को बंद किया। लेकिन, कुछ ही देर में पुन: बिजली की आपूर्ति शुरु कर दी। आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के चलते उनके भाई की मौत हुई है।
----------
थाना बालाबेहट के ग्राम पुरा में बिजली के तारों की हालत जर्जर होने से किसान की मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी जांच कराई जाएगी।
आकाश सचान
अधिशाषी अभियंता ग्रामीण क्षेत्र
विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें