फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन से चमचमाएगा रेलवे स्टेशन

Sat, 30 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जल्द ही रेल मंडल के ए वन ग्रेड के अंतर्गत आने वाले झांसी व ग्वालियर स्टेशन एलईडी स्क्रीन से चमचमाते नजर आएंगे। झांसी व ग्वालियर में 54-54 स्क्रीन व तीन-तीन वीडियो वॉल लगाई जाएंगी। दोनों स्टेशनों के ठेके के लिए 29 फरवरी को निविदाएं डाली जाएंगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर अब आरक्षण चार्ट नजर नहीं आएंगे। आरक्षण सीटों की स्थिति अब एलईडी स्क्रीन पर नजर आएगी। इसी तरह बुकिंग काउंटरों (अनारक्षित टिकट) के ऊपर एलईडी स्क्रीन पर ट्रेनों की स्थिति, यात्री को जारी हो रहे टिकट का किराया, खिड़की पर बैठे कर्मचारी का नाम आदि जानकारी कतार में लगे यात्रियों को मिल सकेगी।

इधर, पूछताछ कार्यालय में ट्रेनों की पोजीशन के लिए लगाई जाने वाली पट्टिकाओं की व्यवस्था भी समाप्त हो जाएगी। पट्टिका बोर्ड की जगह 55 इंच की स्क्रीन लगाई जाएंगी। इस व्यवस्था के संचालन के लिए 28 जनवरी को टेंडर निकाला गया, जिसमें 29 फरवरी को निविदाएं डाली जाएंगी।
विज्ञापन


योजना के तहत झांसी व ग्वालियर स्टेशन पर 55 इंच की 54- 54 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसी तरह स्टेशन परिसर में डेढ़ सौ वर्ग में तीन-तीन वीडियो वॉल लगाई जाएंगी। रेल प्रशासन ने पहले साल के लिए झांसी स्टेशन की 5.11 लाख व ग्वालियर स्टेशन की 5.16 लाख रुपये लाइसेंस फीस रखी है। इस संबंध में पीआरओ गिरीश कंचन ने बताया कि ठेका होते ही व्यवस्था का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें