फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब को सुंदर बनाने में और लगेगी लक्ष्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ऐतिहासिक लक्ष्मी ताल को सुंदर बनाने के लिए अब तक करोड़ों रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन हालत में पूरी तरह सुधार नहीं हुआ है। जल निगम ने तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 46 करोड़ की और योजना बनाई है। ऐसे में विभाग आरोपों के घेरे में है। जनप्रतिनिधि धांधली के आरोप लगा रहे हैं। इन हालातों में तय किया गया है कि अब तक हुए कामों से बचे 13 करोड़ रुपये नाला आदि को तैयार कराया जाएगा। अगर 46 करोड़ रुपये नहीं मिलते हैं तो बची धनराशि से ही काम होगा।
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब को सुंदर बनाने की योजना 2015 में शुरू हुई थी। योजना के लिए 54 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इस बजट से लक्ष्मी तालाब में गिरने वाले नालों के पानी को रोकना, तालाब की सफाई, नाले के पानी को साफ करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, तालाब से ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइप लाइन डालने का काम होना था। इसमें तालाब की सफाई का काम पूरा हो गया है। नालों का रास्ता बदल दिया गया है। साथ ही, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम अंतिम चरण में चल रहा है। मार्च तक प्लांट को चालू करने की तैयारी चल रही है। इन कामों पर अभी तक 41 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं और 13 करोड़ रुपये बचे हैं। इसी बीच जल निगम ने सौंदर्यीकरण के लिए 46 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव और तैयार कर लिया। इस पर जन प्रतिनिधियों न सवाल खड़े कर दिए हैं। विधायक राजीव सिंह ने धांधली के भी आरोप लगाए हैँ।
इन आरोपों को देखते हुए जल निगम ने अब नए प्रस्ताव तैयार किए हैं। इनमें एक प्रस्ताव बचे हुए 13 करोड़ रुपये के लिए तैयार किया है। इसमें तालाब के दोनों तरफ से निकले नाले को पक्का बनाने का काम होगा। यह नाला डेढ़ मीटर ऊंचा और डेढ़ मीटर चौड़ा बनेगा। दोनों तरफ 1700 मीटर लंबा पक्का नाला बनना है। पूर्व की योजना में पक्का नाला शामिल नहीं था। साथ ही पाथवे को व्यवस्थित बनाने का काम होगा। इस नाले के बनने पर बरसात में तेज गति से आने वाले पानी को नारायण बाग के नाले में गिराने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

दूसरा प्रस्ताव 46 करोड़ का है। इस धनराशि से लक्ष्मी तालाब के इर्द गिर्द पार्क विकसित करने, पाथवे को पक्का करने व अन्य कार्यों को किया जाने की योजना बनाई गई है। विभाग का कहना है अगर दूसरा प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ तो बाकी बजट में जितना काम हो सकेगा उसको पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मी तालाब के लिए दो प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं, जिनको स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जा रहा है।
- नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, निर्माण शाखा, जलनिगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें