फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 3400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लावारिस शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए अब पुलिस को 2700 की जगह 3400 रुपये मिलेंगे। इसमें कफन, लकड़ी व शव को ले जाने से लेकर जलाने तक के लिए खर्च मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में हर साल 100 व 110 शव लावारिस मिलते हैं। यह शव रेलवे लाइन, जंगल, सड़क किनारे, रेलवे स्टेशन के पास मिलते हैं। इन शवों का कोई दाहसंस्कार करने वाला नहीं होता हैं तो पुलिस इनका अंतिम संस्कार कराती है। प्रत्येक शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए उसे अभी तक 2700 मिलते थे। इसमें उनको शव का पोस्टमार्टम कराने से लेकर जलाने तक में रुपये खर्च हो जाते थे। सरकार की ओर से दी जाने वाली रकम काफी नहीं होती है। इससे पुलिसवालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सरकार ने शवों के अंतिम संस्कार में आने वाले खर्च को बढ़ाकर 3400 रुपये देेने का एलान किया है।
विज्ञापन

यह मिलेगी रकम
कफन : 400 रुपये
सवारी भाड़ा : 500 रुपये
अंतिम संस्कार : 2500 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें