उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मार्च को झांसी आएंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री झांसी में पेयजल परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहीं परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।