फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडरा रहा है डेंगू का साया, 600 जगह मिल चुके हैं लार्वा

विज्ञापन
larva found 600 places in district
विज्ञापन
मंडरा रहा है डेंगू का साया, 600 जगह मिल चुके हैं लार्वा
विज्ञापन

झांसी। जनपद पर डेंगू का साया मंडरा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में छह सौ स्थानों पर इसका लार्वा मिल चुका है। स्थिति ये है कि पिछले डेढ़ महीने के दरम्यान नौ लोग इसकी चपेट में आ चुुके हैं, जिससे डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 11 पर पहुंच गई है।
मानसूनी सीजन में अगस्त से अक्तूबर तक डेंगू के मच्छर को पनपने का मुफीद समय होता है। इस दौरान जलभराव होने से ठहरे हुए साफ पानी में एडीज मच्छर अंडे देता है। एडीज मच्छर जब किसी व्यक्ति को काटता है तो वायरस फैल जाता है। ये वायरस प्लेटलेट्स की निर्माण प्रक्रिया को प्रभावित करता है। प्लेटलेट्स की संख्या 40 हजार से कम हो जाती है, तो मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती है। प्लेटलेट्स कम होने से डेंगू से पीड़ित मरीज की मौत भी हो सकती है। ऐसे में यह जानलेवा रोग है।
विज्ञापन

इस साल अब तक जनपद में 11 डेंगू रोगी मिल चुके हैं। पिछले डेढ़ महीने में ही नौ मरीज इसकी चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी लार्वा जांच के लिए अभियान चला रही है। सितंबर से अब तक 600 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। जबकि, जनवरी से अब तक 960 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। इस पर 597 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में डेंगू का लार्वा पनप रहा है। इसे समय रहते नहीं साफ किया गया तो यह मच्छर बनकर लोगों को अपनी चपेट में ले लेगा।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
- सिरदर्द होना
- भूख कम लगना
- मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द
- त्वचा का खराब हो जाना
- तेज ठंड लगकर बुखार आना
- जी मचलाना, उल्टी व दस्त आना।
पिछले सालों की तुलना में इस बार डेंगू की स्थिति काफी नियंत्रण में है। अब तक 11 डेंगू रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चलाकर डेंगू का लार्वा की जांच कर रहा है। जनवरी से अब तक 960 पात्रों को लार्वा मिलने पर साफ कराया गया है। इससे डेंगू के मच्छरों की संख्या नहीं बढ़ सकी। आगे भी अभियान जारी रहेगा। - आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें