फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मिट्टी का अवैध खनन करते पकड़े गए तीन ट्रक, देर रात एसडीएम के आदेश पर मड़ावरा पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 02 May 2026 12:30 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

गुरुवार देर रात एसडीएम को सूचना मिली कि ग्राम साढूमल में तीन ट्रक मिट्टी से भरे हुए महरौनी से मड़ावरा की ओर आ रहे हैं। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद खड़े ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम साढूमल में गुरुवार रात मिट्टी से लदे तीन ट्रक पकड़े गए। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी के आदेश पर मड़ावरा पुलिस ने की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे उप जिलाधिकारी मड़ावरा मदन मोहन गुप्ता को सूचना मिली कि ग्राम साढूमल में तीन ट्रक मिट्टी से भरे हुए महरौनी से मड़ावरा की ओर आ रहे हैं। सूचना के बाद उप जिलाधिकारी ने तत्काल पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। आदेश मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा अशोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाकाबंदी कर तीनों ट्रकों को रोका। जब पुलिस ने चालकों से आवश्यक दस्तावेज मांगे, तो वे उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीन ट्रक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि उप जिलाधिकारी के निर्देश पर मिट्टी से भरे इन तीनों ट्रकों को पकड़ा गया है। ये ट्रक ओवरलोड थे और इनके पास वैध दस्तावेज भी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें