फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बारिश व ओलावृष्टि से चौपट हुई फसल के तत्काल सर्वे को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सड़क पर बैठे

Sat, 21 Mar 2026 12:38 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

किसानों का कहना है कि पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई नहीं हाे पाई थी। उनका आरोप है लेखपालों ने सही रिपोर्ट नहीं लगाई थी। किसान तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
सड़क पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से चौपट हुई फसल के मुआवजे को लेकर सेमरा बुजुर्ग गांव के किसानों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। बड़ी संख्या में किसान सड़क पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। जानकारी मिलते ही मौका पर पहुंचा प्रशासनिक अमला किसानों को समझाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन



जिले में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जहां जमीन पर गिर गई है तो वहीं कटी हुई फसल पानी में भीगकर खराब होने की कगार पर पहुंच गई है। सुबह से ही किसान एकजुट होकर सड़क पर जाकर हंगामा करने लगे और सड़क पर बैठ आवागमन बाधित कर दिया। किसानों का कहना है कि पिछले साल हुए नुकसान की भरपाई नहीं हाे पाई थी। उनका आरोप है लेखपालों ने सही रिपोर्ट नहीं लगाई थी। किसान तत्काल नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन



सड़क पर हंगामा करते किसान...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें