फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री की पहल का ही नतीजा आज देश अनाज में आत्मनिर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शनिवार को विविध आयोजन हुए। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के योगदान पर चर्चा करते हुए उनको कुशल नेतृत्व देने वाले नेता के तौर पर याद किया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की अध्यक्षता में श्रद्धाजंलि सभा हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा लालबहादुर की अगुवाई में देश ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। उनकी पहल का ही नतीजा रहा कि देश अनाज के मामलों में आज भी आत्मनिर्भर है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने उनके एक टाइम भोजन न करने की अपील को याद करते हुए कहा उनकी एक आवाज पर पूरा देश एकजुट हो गया। इस दौरान शंभूसेन, आमीर चंद, भरत राय, हैदर अली, अनिल चक्रवर्ती, रशीद मंसूरी, मुकुट बिहारी, मुख्तार, आकाश दुबे समेत अन्य उपस्थित थे। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय, चिरगांव में भी पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान डा.अशोक मुस्तरिया, आनंद कटारे, वीरेंद्र झा, अंजनी पांडेय, आईके गुप्ता, संजीव कुमार समेत अन्य ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। जनसत्ता दल जिलाध्यक्ष डा.मधुपाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदीप रायकवार, देवेंद्र सिंह सेंगर, रमनदास, अजय सिंह, वीरेंद्र ठाकुर, प्रमोद शर्मा, रणधीर सिंह, मजहर खान, फरहद खान, अजय सिंह, कुलदीप, अनूप राज समेत अन्य उपस्थित थे।
बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री
पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस क्लब युवराज के तत्वावधान में इंदिरा नगर स्थित एकलव्य विद्यालय में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई। अध्यक्षता करते हुए दिपांशु डे ने बच्चों को लालबहादुर शास्त्री के बारे में बताया। इस दौरान अवधेश कंचन, कल्पना पांडे, मनोज मीना, डीएस अग्रवाल, नजमूल हसन, पवन अग्रवाल, आशीष दुबे, एचएन पांडेय समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें