फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 12 लाख में लगी लक्ष्मी ताल की बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लक्ष्मी ताल और आतिया तालाब में मत्स्य आखेट के लिए शुक्रवार को नगर निगम में समितियों ने बोली लगाई। लक्ष्मी तालाब का ठेका 12 लाख और आतिया तालाब का 4.70 लाख रुपये में उठा।
विज्ञापन

नगर निगम में अपर नगर आयुक्त राहुल यादव की देखरेख में तालाबों की बोली लगाई गई। लक्ष्मीताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड डड़ियापुरा व बिजौली मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड, बिजौली स्यावरी कोटरा मत्स्य जीवी सहकारी समिति मऊरानीपुर ने बोली में हिस्सा लिया। लक्ष्मी तालाब की बोली 5.50 लाख से प्रारंभ होकर 12 लाख पर छूटी। लक्ष्मीताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश रैकवार व सचिव किशोरी प्रसाद रायकवार ने इसे अपने नाम किया। इसी प्रकार आतिया तालाब की बोली 1.50 लाख से शुरू होकर 4.70 तक पहुंची। सबसे ज्यादा बोली लक्ष्मी ताल मत्स्य जीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार व किशोरी प्रसाद ने लगाई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें