फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लाखों का बकाया... नो प्रॉब्लम नया कनेक्शन ले लो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी - रिज्जवान उज्जमा

झांसी। विद्युत लाइनों में फर्जी तरीके से किए गए हेरफेर के बाद बरुआसागर में परत दर परत गड़बड़ियां उजागर हो रही हैं। अब यहां लाखों रुपये बकाया होने के बावजूद 11 कनेक्शन जारी किए जाने का मामला सामने आया है। फिलहाल विभागीय अफसरों ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। ये कनेक्शन किसने जारी किए और किसने रिपोर्ट लगाई, जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



विद्युत विभाग झांसी जोन के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इसमें करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की चपत विभाग को लगी है। अब यहां 11 कनेक्शन ऐसे मिले हैं, जिन पर पूर्व में लाखों रुपये बकाये थे। उन्हीं के पते पर नाम बदलकर दूसरा कनेक्शन जारी कर दिया गया है। स्थानीय अधिकारी-कर्मचारियों पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। चर्चा है कि इस मामले में प्रत्येक उपभोक्ता से 30 से 50 हजार रुपये तक की वसूली कर ली गई। ऐसे में विभाग का यह बकाया रिकॉर्ड में बना हुआ है। जांच दौरान बकायेदारों का संयोजन (कनेक्शन) बिजली विभाग की टीम को नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि बाद में फर्जी तरीके से इनका बिजली संयोजन हटाकर विभाग के रिकार्ड से यह मामला गायब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह है पुराने कनेक्शन, इस नाम से दिया नया कनेक्शन

पुराना कनेक्शन नंबर और नाम नया कनेक्शन नंबर और नाम पता



0710009613 छोटेल 0654942353 क्रांति लाल्ले की टोरिया

9999781000 महेश जांगिड़ 7251151528 सीमा जांगिड़ निगौना खेरा



3823312000 बृजेश रावत 5333812000 पार्वती रावत निगौना खेरा

1910515289 विनोद पांडे 3607174298 ज्योति समेले घसरपुरा



4028781000 पहलाद कुशवाहा 1969781000 ज्वाला प्रसाद -

6481732000 नाथूराम पाल 9095299499 सुरेश साहू घसरपुरा



1786202000 राजेंद्र राजपूत 050288100 राजेंद्र राजपूत -

9831812000 महेश गुप्ता 9500081000 रूपक गुप्ता -



9314332000 जगदीश यादव 1773985230 जगदीश यादव -

9746922000 रामानंद 7449712000 परमानंद रायकसवार -



9736332000 अशोक कुमार 2815282725 जयवंती रायकवार सिनौठिया फाटक

खेल : मीटर में नो-डिस्प्ले, कम लोड पर अधिक खपत



बरुआसागर में करीब 40 कनेक्शन ऐसे हैं, जिनके मीटर खराब हैं। इसका डिस्प्ले शो नहीं कर रहा है। ऐसे में उपभोक्ता कम लोड पर बिजली की अधिक खपत कर रहे हैं। यह उपभोक्ता विभागीय अफसर और कर्मचारियों से सांठगांठ किए हुए हैं। यही वजह है कि इनके यहां न तो कभी मीटर बदला जाता है और न ही इन पर कोई कार्रवाई की जाती है। वे विभाग को बिल के रूप में नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन





- बरुआसागर में तीन तरह के मामले मिले हैं। इनमें बकाये पर संयोजन का भी मामला है। इसकी भी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - ऐनुल होदा, अधीक्षण अभियंता, ग्रामीण, विद्युत वितरण मंडल, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें