फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुकानों में आग से लाखों का नुकसान

Fri, 05 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire brigede - फोटो : demo
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड और गोविंद चौराहा के बीच छावनी क्षेत्र में बनी लोहे की सात दुकानों में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। ज्यादातर दुकानोें में फर्नीचर और फोम था। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड और गोविंद चौराहा के बीच पेट्रोल पंप के सामने छावनी क्षेत्र की जमीन में कुछ लोगों ने लोहे की चद्दर से बनी दुकानें बना रखी हैं। इन दुकानों में लोगों ने फर्नीचर, फोम और अन्य सामग्री रखने के गोदाम बना रखे हैं। कुछ दुकानों में लोग खुद भी बैठते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं, तभी फर्नीचर की एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया, जिसने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग को बुझाने का काम शुरू किया। एक के बाद एक सात गाड़ियां पानी लेकर मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग के कारण सात दुकानों में रखा माल पूरी तरह जल गया। माल की कीमत लाखों में बताई गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें