फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों के लिए दूध का टोटा, प्रशासन ने कहा सब ठीक है

विज्ञापन
milk - फोटो : demo
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह -शाम दूध का एक-एक पैकेट देने का प्रावधान है, लेकिन कई मरीजों का कहना है कि ये उन्हें नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीजों को नियमानुसार दूध और भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, इसके लिए जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुबह नाश्ता और दो वक्त का भोजन देने का प्रावधान है। इसके साथ उन्हें सुबह - शाम दूध भी उपलब्ध कराए जाने का नियम है। ये दूध उन्हें पैकेट में देने का प्रावधान है। लेकिन, यहां भर्ती तमाम मरीजों का कहना है कि उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से भोजन तो मिल रहा है, परंतु नियमित रूप से दूध नहीं दिया जा रहा है। ये उन्हें बाजार से मंगाना पड़ रहा है।
वहीं, अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बीके गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध व भोजन नियमित दिया जा रहा है। कुछ मरीजों को डाक्टर की सलाह पर भोजन या दूध नहीं दिया जाता है। बाकी सभी में वितरण हो रहा है।
विज्ञापन



24 मार्च को पेट दर्द की तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती हुई थी, अस्पताल की ओर से खाना तो दिया जा रहा है, लेकिन दूध कभी कभार ही देते हैं, आज सुबह नाश्ते में दूध नहीं दिया गया है। बाजार से लाना पड़ा है।
- शकुंतला, मरीज

बुधवार को दोपहर में मेरी सास को भूख नहीं लगने के साथ ही ब्लड प्रेशर की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से अभी तक न तो खाना दिया गया और न ही दूध। घर से खाना मंगाना पड़ा है।
- राखी, तीमारदार

आधे शरीर में दर्द की शिकायत होने पर 23 मार्च को अस्पताल में दिखाया गया था, डाक्टर की सलाह पर भर्ती हो गया था। जब से भर्ती हूं, तब से दूध नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

- सोनम, मरीज

बुधवार को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन, दूध अब तक नहीं मिला है। शहर में मौजूद रिश्तेदारों से मदद लेनी पड़ रही है।
- जितेंद्र, मरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें