फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से तीन दिन में लौटे चार हजार मजदूर

विज्ञापन
मुम्बई से आए मजदूर। अमर उजाला
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन

फोटो
महाराष्ट्र से तीन दिन में लौटे चार हजार मजदूर
सब हैड:- मुंबई और पुणे से आ रही ट्रेनों में भारी भीड़, बिना टिकट सफर करने को मजबूर हैं मजदूर
- रेलवे स्टेशन पर की जा रही मजदूरों की कोरोना जांच
- व्यापार और रोजगार छिनने के बाद बढ़ रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोरोना संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन की आशंका के चलते महाराष्ट्र से मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। आलम यह है कि बीते तीन दिनों में चार हजार मजदूर झांसी आ चुके हैं। मुंबई और पुणे से आ रही ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। हालात यह हो गए हैं कि आरक्षित ट्रेनों में मजदूर बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। काम धंधा व रोजगार छिन जाने से मजदूरों की दिक्कत बढ़ गई है। रेलवे स्टेशन पर मजदूरों की कोरोना जांच की जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान पिछले साल जिले में 32 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों की वापसी हुई थी। अब फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र में हालात बेकाबू हो रहे हैं। संक्रमण बढ़ने और लॉकडाउन की आशंका के चलते मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है। संक्रमण की वजह से उनका काम-धंधा छिन गया है। अपने घर वापसी के लिए मजदूर तमाम जद्दोजहद कर रहे हैं। महाराष्ट्र से आने वाली पंजाब मेल, पुष्पक एक्सप्रेस, पटना स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर विशेष, झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल, संत कबीरधाम स्पेशल, कुशीनगर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में पैर रखने की तक जगह नहीं है। घर पहुंचने की जल्दी में मजदूर बिना टिकट यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। तमाम श्रमिक झांसी पहुंचकर यहां से प्रदेश के अन्य जनपदों के लिए रवाना हो रहे हैं। हालात यह हैं कि तीन दिनों में करीब चार हजार मजदूर वापस आ चुके हैं। जिनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि कोरोनों की वजह से महाराष्ट्र में रोजगार नहीं रहा, तो वहां रुकने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

----------
कोई काटेगा फसल, तो कोई रोजगार ढूंढेगा
महाराष्ट्र से लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों का कहना है कि वे पिछली साल लॉकडाउन में भी लौटकर आए थे। स्थितियां सुधरीं तो वापस चले गए। अब फिर लौटना पड़ा है। प्रवासी मजदूरों का कहना था वे अब अपने गांव और शहर के आसपास ही रोजगार ढूंढेंगे। कुछ मजदूर गांव में गेहूं की फसल काटने की बात कर रहे थे।
--------------
रेलवे बढ़ा रहा ट्रेनें
महराष्ट्र से मजदूरों की वापसी होने के साथ रेलवे ने ट्रेनों में इजाफा कर दिया है। रविवार से पुणे-गोरखपुर विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 01425/01426 पुणे - गोरखपुर- पुणे विशेष गाड़ी रविवार को पुणे से रात 10 बजे चलकर सोमवार की शाम को 6.25 बजे झांसी आएगी। मंगलवार को गोरखपुर से चलकर सुबह 9.55 बजे झांसी आएगी।
------------
फोटो
मुंबई में कारपेंटर हूं। वहां संक्रमण बढ़ गया है। लॉकडाउन की स्थिति है और काम चल नहीं रहा है। तो वापस आ गए हैं। रेलवे स्टेशन पर बहुत भीड़ थी, टिकट नहीं मिल सका, तो बिना टिकट आए हैं। - इनातुल्लाह, गोरखपुर
-----------
मुंबई में एक कपड़े की दुकान पर काम करता हूं। मालिक ने कह दिया कि जाओ कुछ दिन बाद आना, तो चला आया हूं। मुंबई में कोरोना लगातार बढ़ रहा है, तो लॉकडाउन लग सकता है।
- शैलेश, कानपुर
-----------
मुंबई में जूस की दुकान है। संक्रमण बढ़ गया है, तो धंधा चौपट हो गया है। बुरे हालात हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो भीड़ थी। बिना टिकट चढ़ गए थे। बाद में टीटीई ने फाइन लगा दिया। - मुजीब खान, लखनऊ
विज्ञापन

--------
दिल्ली में मजदूरी करता हूं। वहां पर काम ठप हो गया है। परिवार को दोबारा लेकर गया था। लेकिन हालात सही नहीं हैं, इस कारण लौट आए हैं। अब गांव में ही रहकर कुछ करुंगा। - अल्ली, टीकमगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें