फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगशाला बंद, किट से काम चला रहे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के आशिक चौराहा स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेकेंडरी स्कू ल कई समस्याओं से जूझ रहा है। विज्ञान लैब बंद है और उनमें आवश्यक उपकरणों क ा बेहद अभाव है। विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान की किट से काम चलाना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालय में निर्माण कार्य के चलते लैब का उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होनी हैं। लेकिन अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं को लिए लगता है विद्यालय तैयार नहीं हो पाए है। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि नजदीक आती जा रही है। हाईस्कूल तक संचालित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेकेंडरी स्कूल में जानकारी के अनुसार पिछले क ई सालों से विज्ञान के नए उपकरण नहीं लिए गए है। विज्ञान की लैब भी उन्नत नहीं की गई और विद्यार्थी केवल एक विज्ञान किट में मौजूद उपकरणों से विज्ञान को समझ रहे हैं। कुछ विद्यार्थियों ने बातचीत में बताया कि विज्ञान के प्रोजेक्ट बनते है, पढ़ाई नियमित होती है, लेकिन प्रैक्टिकलों का अभाव रहता है।
संसाधनों की जो कमी है, उन्हें तेजी से दूर किया जा रहा है। ताकि विद्यार्थियों को कोई दिक्कत न आए। विज्ञान की पढ़ाई और नियमित प्रोजेक्ट बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आनंद कुमार प्रभारी प्राचार्य
विभाग से नहीं आती गाइड लाइन
अमर उजाला की पड़ताल में शिक्षकों ने बताया कि विज्ञान विषय को लेकर हाईस्कूल स्तर पर कभी भी विभाग से गाइड लाइन नहीं आती है। ऐसे में वह यह नहीं समझ पाते है, कि उन्हें क्या करना है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी नियमित निरीक्षण करें, तो संसाधनों की कमी दूर हो सकती है और कार्य में तेजी भी आएगी। इसके साथ ही स्कूल भवन भी काफी पुराना हो चला है, जिसका प्लास्टर कई जगह से उखड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें