फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से टकराई कुशीनगर एक्सप्रेस, हादसा बचा

Sat, 29 Jul 2017 12:25 AM IST
amarujala
विज्ञापन
train jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गढ़मऊ और पारीछा स्टेशन के बीच कुशीनगर एक्सप्रेस एक बाइक से टकरा गई। ट्रेन चालक की सतर्कता से हादसा टल गया। आरपीएफ ने बाइक जब्त कर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

गढ़मऊ और पारीछा स्टेशनों के बीच एक व्यक्ति अपनी बाइक पटरियों के बीच से निकाल रहा था। तभी उसे लोकमान्य तिलक से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस दिखी तो वह पटरी पर ही बाइक छोड़कर भाग निकला। इस बीच ड्राइवर की नजर पड़ी तो उसने ट्रेन धीमी कर ली। इसके बावजूद ट्रेन बाइक से टकरा ही गई। यदि ट्रेन की गति तेज होती तो हादसा हो सकता था। ट्रेन पटरी से उतर सकती थी। सहायक चालक ने नीचे उतरकर बाइक को पटरियों से हटाया और इसके बाद ट्रेन रवाना हो सकी। शुक्रवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक घनश्याम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बाइक को जब्त कर लिया। आरपीएफ ने बाइक के अज्ञात मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बाइक पर अधूरा नंबर लिखा हुआ है। मालूम हो कि पारीछा और गढ़मऊ के बीच स्थित रेलवे अंडरपास बना रहा है। इस कारण एक तरफ का रास्ता बंद कर दिया गया है। लोगों को कुछ दूर चक्कर लगाकर निकलना पड़ता है। कुछ लोग शार्टकट के चक्कर में पटरियां पार करके निकलते हैं तो कभी हादसे का कारण बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें