फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुड़ार नदी का रपटा जलमग्न, आवागमन बाधित

Thu, 01 Oct 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलारा। ग्राम पंचायत धायपुरा के नजदीक कुड़ार नदी पर बना रपटा इन दिनों पानी में डूबा है। इससे धायपुरा के किसानों, स्कूली बच्चों, श्रद्धालुओं और कामगारों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीण इस रपटे का उपयोग खेतों, स्कूल, हनुमान मंदिर और गौशाला जाने के लिए करते हैं। रपटा जलमग्न होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लघु सिंचाई विभाग के चेकडैम से बरसाती मौसम में पानी का भराव बढ़ जाता है। किसानों ने बताया कि रपटा डूबने से खेतों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से रपटा का ऊंचा निर्माण करने की मांग की है। मुन्ना यादव, अरुण रावत सहित अनेक ग्रामीणों ने रपटे की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें