नगरा जैन मंदिर में क्षमावाणी कार्यक्रम में आराधना करते श्रद्धालु।
- फोटो : REPORTERS
झांसी। महानगर के नगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में क्षमावाणी महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर सभी श्रावक-श्राविकाओं ने एक दूसरे से वर्षभर में हुई गलतियों की क्षमा मांगी। साथ ही भगवान की भक्ति की।
मंदिर में सुबह नित्य नियम अभिषेक पूजन के बाद दोपहर में शांतिधारा का कार्यक्रम आयोजित किया। पीत वस्त्रधारी इंद्रों ने भगवान का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में नेमीचंद्र जैन ध्वजारोहण किया। इस दौरान मुनि आदित्य सागर महाराज ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण होता है। क्षमावाणी पर्व हमें बैर भाव मिटाकर प्रेम भाव से रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें कभी मित्र से क्षमा नहीं मांगनी चाहिए। हमें शत्रु से क्षमा मांगनी चाहिए। इस मौके पर मुनि आदित्य सागर महाराज का पाद प्रक्षालन और शास्त्र भेंट किया गया। साथ ही बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इंजीनियर सतीश चंद्र जैन, विवेक जैन, मनोज जैन, गिरीश जैन, अनिल जैन, विमल जैन, विनम्र जैन, आशीष जैन, प्रदीप जैन, शैलेंद्र जैन, आयुष जैन, ज्ञानचंद्र जैन, रिंकू जैन व आनंद जैन मौजूद रहे।