फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से पकड़ी कच्ची शराब

विज्ञापन
held inligle wine
विज्ञापन
झांसी। पुलिस बल और आबकारी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर पाड़री स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा। छापे के दौरान एक हजार लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद ली गई। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिल रही थी कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पाड़री कबूतरा डेरा पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा रही है। रविवार को एसएसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश व एसपी सिटी राहुल सिटी के मार्गदर्शन में सीपरी बाजार समेत पांच थानों की पुलिस व आबकारी टीम संयुक्त रूप से कबूतरा डेरा पर छापा मारा। छापे के पूर्व ड्रोन कैमरे की मदद से शराब बनाने के स्थानों का पता लगाया गया। इस दौरान कबूतरा डेरा के अलग- अलग स्थानों से 1047 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें