फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में हुआ कृतिका का अंतिम संस्कार, चाणक्यपुरी के घर में लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कृतिका त्रिवेदी के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार की देर रात को हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद घर वाले शव लेकर कानपुर चले गए थे। बताया जाता है कि कृतिका का परिवार मूलत: कानपुर के ग्वालटोली थाने के पास का रहने वाला है। वहीं घटना के बाद दूसरे दिन भी चाणक्यपुरी कालोनी में दहशत छाई रही। जिस कालोनी में हमेशा चहल पहल रहती थी वहां सन्नाटा पसरा था। हालांकि पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को बुंदेलखंड महाविद्यालय में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा कृतिका की चाणक्यपुरी कालोनी में घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लोगों ने गोली मारकर भाग रहे आरोपी छात्र मंथन सिंह सेंगर को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस के मुताबिक कृतिका का अंतिम संस्कार कानपुर में हुआ है। शुक्रवार की रात को ही परिवार वाले शव लेकर कानपुर चले गए थे। कृतिका की मौत से परिवार में कोहराम है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार को चाणक्यपुरी कालोनी में कृतिका के घर के बाहर पुलिस तैनात थी। परिवार के सभी लोग ताला लगाकर कानपुर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें