फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को लुभा रहे मैजिक गुब्बारे और जादुई रंग

विज्ञापन
holi festival jhansi - फोटो : amarujala
विज्ञापन
होली पर इस बार बच्चों को लुभाने के लिए कई खास तरह के रंग मार्केट में आ गए हैं। इनमें जादुई ठंडा-गरम कलर, शैंपेन कलर बोतल, कलर स्मोक फाउंटेन प्रमुख हैं। इसके अलावा मैजिक गुब्बारे भी बच्चों के साथ युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। त्योहार पर देने के लिए रंगों के खास गिफ्ट पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें प्राकृतिक रंगों की बेहद मांग है।
विज्ञापन

होलिका दहन 20 मार्च को होगा। इसके बाद 21 से रंग-गुलाल का पांच दिवसीय महोत्सव शुरू हो जाएगा। बाजार में त्योहार के लिए बड़ा बाजार, सुभाषगंज, गांधी रोड, सीपरी, सदर आदि प्रमुख बाजारों में रंगों की दुकानें लग चुकी हैं। इनमें हाथरस के रंग और गुलाल छाए हैं। गांधी रोड के रंग व्यापारी सनी जैन चैनू के अनुसार इस बार कई ब्रांडेड कंपनियों ने रंग व गुलाल बाजार में उतारे हैं। इनमें खुशबू से भरपूर न्यून कलर, न्यून हर्बल गुलाल, होली बम, कलर पार्टी आदि मुख्य हैं। ठंडा-गरम नाम से मिलने वाला रंग हाथ में रखने पर गर्माहट और चेहरा अथवा शरीर के किसी भी हिस्से में लगाने पर ठंडापन का अहसास कराता है। इसकी काफी मांग भी है। इसके अलावा मैजिक गुब्बारे, शैंपेन कलर पार्टी बोतल, जिसे खोलने पर धुआं के साथ चमकनी निकलती है। ये बच्चों को आकर्षित कर रही है।

ये हैं दर
मैजिक गुब्बारे 80 से 90 रुपये, होली बम 150 रुपये से 180 रुपये में 10 पीस, कलर पार्टी फॉग 90 रुपये से 200 रुपये तक, कलर स्मोक फाउंटेन 50 रुपये से प्रारंभ, शैंपेन कलर बोतल 200 रुपये की है।
विज्ञापन


हर्बल रंग की है मांग
हर बार की तरह हर्बल रंग की मांग बनी हुई है। टेसू के सूखे फूल 50 रुपये तो हर्बल गुलाल की पांच किलों की बोरी 200 रुपये की है। इस बार कई कंपनियों ने आकर्षक पैकिंग में रंग और गुलाल बाजार में उतारे हैं।  

बाजार में कई सुंदर और डरावने मास्क
रंगों के बाजार में कई सुंदर और बेहद डरावने वाले मास्क उपलब्ध हैं। इनमें बार्बी गुड़िया का मास्क व बाल, डा. गुलाटी का मास्क, मोटू पतलू के मास्क, मुर्गा मास्क आदि हैं। इनके अलावा कंकालों की माला, कंकाल के सिर और भूत प्रेत के मास्क भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें