फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्स अकादमी ने चार विकेट से जीता क्रिकेट मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही डॉ. वृंदावन लाल वर्मा प्रतियोगिता में किड्स क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीएनएस अकादमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें किड्स अकादमी ने चार विकेट से मैच जीता। शानदार प्रदर्शन करने पर हर्षित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वीएनएस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें वीएनएस की पूरी टीम 29.2 ओवरों में 169 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें संजय गुप्ता ने 34, अमन मिश्रा ने 20 व अर्पित गर्ग ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किड्स अकादमी ने छह विकेट के नुकसान पर 31.3 ओवरों में मैच जीत लिया। किड्स अकादमी की ओर से हर्षित सिंह ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। मैच के दौरान जितेंद्र बघेल व आलिम बेग ने अंपायर की भूमिका अदा की। स्कोरर परवेज व ऑर्ब्जवर मोहम्मद रऊफ रहे। मैच के दौरान मनोज श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, निखिल मिश्रा, रवि शंकर चौबे, राजीव मल्होत्रा, मोहम्मद आरिफ व नवीन चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें