फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के दौैरान निकाल ली किडनी

विज्ञापन
medicine - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पविार को थाना नवाबाद पुलिस ने किडनी निकाल लेने के मामले में राघवेंद्र हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक पर एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित की शिकायत पर एडीजी लोक शिकायत ने कार्रवाई के आदेश दिए थे। मामला दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। मामला दो वर्ष पुराना बताया गया है।
विज्ञापन

थाना चिरगांव के करगुवां निवासी चंदन का आरोप है कि उसकी पत्नी मीरा के पेट में दर्द होने के बाद उसे 19 जून 2017 को मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर चार के पास बने राघवेंद्र हॉस्पिटल में चिकित्सक संगीता सिंह को दिखाया था। अल्ट्रासाउंड होने के बाद उनके गर्भाशय में गांठ बताकर जल्द ऑपरेशन की सलाह दी गई। जिसके चलते 19 जून को ही उनको भर्ती कर लिया गया था। 21 की रात ऑॅपरेशन होने के बाद 25 जून को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। आरोप है कि छह माह तक दवा भी दी गई। दवा खत्म होने के बाद पुन: दर्द शुरू हो गया। वह पुन: डॉ. संगीता सिंह को दिखानेे हॉस्पिटल पहुंची, जहां उनको टरका दिया गया। इसके बाद वे दूसरे हॉॅस्पिटल में चिकित्सक को दिखाने पहुंचे। आरोप है कि वहां अल्ट्रासाउंड के बाद पता चला कि दाहिनी तरफ की किडनी ही नहीं है। यह सुनकर दोनों घबरा गए। इसके बाद शिकायतों का दौर चला, लेकिन किसी ने भी मदद नहीं की।
पीड़िता ने पति के साथ मिलकर एडीजी लोक शिकायत को पूरे मामले से अवगत कराया, जहां उनके आदेश पर नवाबाद पुलिस ने राघवेंद्र हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. संगीता सिंह पर मानव अंग प्रत्यारोपण संशोधन अधिनियम में रिपोर्र्ट दर्ज कर ली है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है, उसके बाद पुलिस आगे की भी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में काफी प्रयास के बाद भी डॉ. संगीता सिंह से बात नहीं हो सकी। बताया गया कि वह बाहर गई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें