छात्रों के शोर मचाने पर भागे अपहरणकर्ता
- फोटो : demo pic
हंसारी में श्मशान घाट के पास बाइक सवारों ने छात्र के अपहरण का प्रयास किया, लेकिन छात्र व उसके साथी द्वारा शोर मचाने पर बाइक सवार भागने को मजबूर हो गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मामले की जानकारी हंसारी चौकी पुलिस को दी।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी ग्वालटोली स्थित एसबी इंटर कॉलेज का एक छात्र प्रधानाध्यापक राजीव आर्या से परमीशन लेने के बाद कोई प्रमाण पत्र लेने घर जा रहा था। उसने अपने साथ एक और साथी को ले जाने की अनुमति ले ली। जब वह दोनों श्मशान घाट के पास सुनसान जगह से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास रुके और एक छात्र को अपने साथ जबरन ले जाने लगे। इस पर दोनों छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर बाइक सवार घबरा गए और भाग खड़े हुए। छात्रों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक को घटना से अवगत कराया। इस पर प्रधानाध्यापक अन्य शिक्षकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके।