फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता का तरीका सीखने पंचकूला जाएंगे पार्षद

Thu, 16 Mar 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वच्छता का तरीका सीखने पंचकूला जाएंगे पार्षद - फोटो : demo
विज्ञापन
महानगर के आधा दर्जन पार्षद शहर को साफ-सुथरा रखने का प्रशिक्षण लेने चंडीगण के पंचकूला जाएंगे। अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन (अमृत) के तहत उन्हें भेजा जाएगा। पार्षदों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 23 मार्च से शुरू होगा। इसमें सालिड वेस्ट मैनेजमेंट और ड्रेनेज सिस्टम आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर और मेरठ से सौ पार्षदों का चयन किया गया है। यह पार्षद पंचकुला जाएंगे। अमृत मिशन के निदेशक राकेश कुमार मिश्रा ने पत्र में कहा कि 23 से 25 मार्च तक होने वाले इस प्रशिक्षण में एक दिन अमृत के बारे में समझाया जाएगा। बाकी दो दिन फील्ड विजिट के तहत चंडीगढ़ के विभिन्न विकसित क्षेत्रों का भ्रमण कराकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रॉक गार्डन, पानी के स्रोत आदि की जानकारी दी जाएगी। बताया कि इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल प्लानिंग एंड इनवायरमेंट रिसर्च चंडी मंदिर पंचकुला में प्रशिक्षण होगा। इसमें पार्षद भरत यादव, कमल सोनकर, वंदना यादव, राजाराम, रविकांत और महेश गौतम का नाम शामिल है। 


महापौर और भाजपा का कोई पार्षद नहीं
शासन ने जिन छह पार्षदों के नाम की स्वीकृति दी है, उसमें भारतीय जनता पार्टी का कोई पार्षद शामिल नहीं है। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि भाजपा का न तो कोई पार्षद और न ही महापौर को आमंत्रित किया गया है। बल्कि, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पार्षदों का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें