फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: अपह्रत शराब कारोबारी का नहर में मिला शव, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, पैनल से होगा पोस्टमार्टम

Fri, 12 Mar 2021 02:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी के चिरगांव से अपह्रत एक शराब कारोबारी का शव नहर में मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों ने चिरगांव में ही सड़क पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार ने पैनल के तहत पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। थाना चिरगांव के पहाड़ी चुंगी निवासी मंशाराम शिवहरे शराब कारोबारी थे। नौ मार्च को वह घर से काम के सिलसिले में निकले थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए अनिल शिवहरे और अतुल यादव पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 

पुलिस भी उनकी खोजबीन में जुटी थी। शुक्रवार दोपहर मंशाराम का शव चिरगांव नहर में उतराता मिला। इससे गुस्साए परिजनों ने चिरगांव मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी ने दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें