फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीट को लेकर ट्रेन में चले लात-घूंसे, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकौशल एक्सप्रेस में डबरा व दतिया के बीच हुई घटना, झांसी जीआरपी ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। हजरत निजामुद्दीन से चलकर जबलपुर जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस में सीट को लेकर यात्रियों में डबरा से दतिया के बीच मारपीट हो गई। झांसी स्टेशन पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर डबरा जीआरपी को भेज दिया।
ट्रेन 12190 महाकौशल एक्सप्रेस का जनरल कोच निजामुद्दीन से ही भर गया था। आगे के स्टेशनों पर यात्री ट्रेन में सवार होते रहे। ट्रेन जैसे ही ग्वालियर से झासी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई, डबरा और दतिया के बीच कुछ यात्रियों में सीट को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई होते देख साथ में यात्रा कर रहीं महिलाएं चीखने लगीं। इससे कोच में हड़कंप मच गया। मारपीट की सूचना ट्रेन में चल रहे जीआरपी स्क्वॉड ने कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान कोच के पहुंच गए। जीआरपी ने चार अज्ञात यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में जीआरपी एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला झांसी जीआरपी थाने में दर्ज हुई है, लेकिन घटना मध्य प्रदेश के क्षेत्र में होने के कारण मामले काे डबरा जीआरपी को भेज दिया गया है। अब वहीं इस मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें