फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के इंजन का पाइप टूटा, कोच से उठा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के इंजन का शुक्रवार को सोनागिर-दतिया के बीच मवेशी टकराने से पाइप टूट गया। इसके चलते ट्रेन करीब 20 मिनट यहां खड़ी रही। यहां से ट्रेन को धीमी रफ्तार से ग्वालियर तक लाया गया। ग्वालियर में ट्रेन के जनरल कोच के नीचे से धुआं उठने लगा। स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से धुएं को शांत कराया। इसके चलते ट्रेन करीब एक घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

खजुराहो से उदयपुर सिटी जा रही एक्सप्रेस झांसी से शुक्रवार दोपहर दो बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुई। करीब ढाई बजे सोनागिर-दतिया के बीच किमी नंबर 1168/12 पर एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर इंजन को चेक किया तो इंजन के नीचे लगा आयरन पाइप टूट गया। लोको पायलट ने झांसी कंट्रोल रूम को इंजन में आई खराबी की जानकारी दी। इस पर लोको पायलट को 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन को ग्वालियर तक ले जाने के निर्देश मिले। ट्रेन करीब 20 मिनट तक यहां खड़ी रही। लोको पायलट ट्रेन को धीमी गति से लेकर ग्वालियर तक पहुंचा। यहां रेलवे कर्मचारियों ने इंजन में आई खराबी को दूर किया। इस दौरान ग्वालियर में डिप्टी एसएस ने ट्रेन के जनरल कोच से धुआं उठता देखा। रेल कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से धुएं को शांत किया। इस दौरान ट्रेन एक घंटा लेट हो गई। साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें