फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो- झांसी फोरलेन पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में 2021 नई उपलब्धियां लेकर आ रहा है। महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहा कमांड कंट्रोल सेंटर नए साल की शुरुआत में शुरू हो जाएगा। 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कमांड सेंटर के जरिए पूरे शहर पर नजर रखी जा सकेगी। खजुराहो- झांसी फोरलेन व सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने पर यहां से गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी। झांसी से बबीना के बीच थर्ड ट्रैक और झांसी से कानपुर के बीच डबल ट्रैक 40 किलोमीटर और खुल जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के प्रस्तावित कार्यों की बदौलत शहर की सूरत बदल जाएगी।
विज्ञापन

कमांड सेंटर रखेगा शहर पर नजर
महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे कमांड कंट्रोल सेंटर का काम 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। 188 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे कमांड सेंटर के जरिए पूरे शहर पर नजर रखी जा सकेगी। इसके लिए हर चौराहे पर कैमरे लगाने के साथ एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। कमांड सेंटर के जरिए महानगर में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, सफाई की निगरानी की जाएगी। नगर निगम के चौथे तल पर बन रहे कमांड सेंटर के उद्घाटन की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
सीपरी ओवरब्रिज पर फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां
सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण 2014 से चल रहा है। पिछले दो साल साल से गार्डर न मिलने के कारण काम लटका चल रहा था। इसअधूरे काम को ग्रेटर नोएडा की गैलविनो कंपनी ने पूरा कर लिया है। जनवरी के आखिर तक ओवरब्रिज पर गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी।
विज्ञापन

तीसरी लाइन पर मार्च से दौड़ेंगी ट्रेनें
झांसी से बबीना के बीच तीसरी लाइन (25.35 किलोमीटर) पर मार्च 2020 तक ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। इस दूरी के बीच पटरियां बिछाने और पुल बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों से पटरियों को जोड़ने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। बबीना इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम बाकी रह गया है। इस लाइन का मुख्य संरक्षा आयुक्त से निरीक्षण कराने की तैयारी है। झांसी से ललितपुर के बीच तीसरी लाइन को बिछाने का काम रेलवे का निर्माण संगठन कर रहा है। तीसरी रेल लाइन के शुरू होने पर मालगाड़ियों के लिए एक अलग रास्ता मिल जाएगा।
स्टेडियम में मिलेगा नया जिम्नेजियम हॉल
बुंदेलखंड के खिलाड़ियों के लिए वर्ष 2021 खास होगा। ध्यानचंद स्टेडियम में मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत 3.56 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय जिम्नास्ट हॉल तैयार किया जा रहा है। जो नए साल में पूर्ण हो जाएगा। इस हॉल में खिलाड़ियों के लिए एयरकंडीशनर, सीसीटीवी कैमरा और साउंड सिस्टम लगाए जा रहे हैं। हॉल में प्रदेश स्तर के अलावा राष्ट्रीय स्तर की जिमनास्ट प्रतियोगिताएं भी होंगी और खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास के लिए एक बड़ा सेंटर भी मिलेगा। शासन ने निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त में 1.87 लाख रुपये आवंटित कर दिए हैं।
डबरा से आंतरी के बीच डलने लगी तीसरी रेल लाइन
झांसी से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन के लिए 160 किलोमीटर में अलग- अलग जगह समतलीकरण का काम तेजी से चल रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड डबरा से आंतरी के बीच 20 किलोमीटर ट्रैक को सबसे पहले चालू करने में जुटा है। इस खंड में समतलीकरण के बाद स्लीपर व पटरी बिछाने काम शुरू कर दिया गया है।
तेजी से चल रहा फोरलेन का काम
झांसी से खजुराहो के बीच 185 किलोमीटर में फोरलेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। बेतवा नदी पर पुल बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अधिकांश जगह समतलीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क डाली जा रही है। इस कार्य के दिसंबर 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें