झांसी। गैस कंपनियों ने दो महीने बाद घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में इजाफा किया है। अब घरेलू गैस सिलिंडर 678.44 रुपये का आएगा। गैस कंपनियां हर महीने नए रेट जारी करती हैं। बीते दो महीने से कंपनियों ने दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। अब तक घरेलू गैस सिलिंडर 628.44 रुपये का मिल रहा था। अब गैस कंपनियों ने गैस सिलिंडर के मूल्य में 50 रुपये का इजाफा किया है। इसके बाद सिलिंडर 678 रुपये का आएगा। भारत गैस के सेल्स मैनेजर वरुण सिंह ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये बढ़े हैं। सिलिंडर की कीमत 678 रुपये हो गई है। बताया जाता है कि महानगर में करीब दो लाख घरेलू गैस उपभोक्ता हैं।