फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 को होगी केन-बेतवा प्राधिकरण की पहली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण (केबीएलपीए) की पहली बैठक 28 फरवरी को नई दिल्ली में होगी। इसमें परियोजना को आगे बढ़ाने के साथ ही अन्य कार्यों की रूपरेखा भी तय होगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लंबे इंतजार के बाद केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण का नौ फरवरी को गठन कर दिया। इसके संचालन के लिए एसपीवी भी बना दी गई। प्राधिकरण की पहली बैठक 28 फरवरी को बुलाई गई है। इस अहम बैठक में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव भी हिस्सा लेंगे। बैठक में प्राधिकरण के कामकाज समेत योजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, वित्त विभाग, जनजातीय विभाग, विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण, राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, पर्यावरण, मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य अभियंता (मुख्यालय) शिरकत करेंगे। बता दें, करीब 44 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए सरकार ने अगामी वित्तीय वर्ष 22-23 के लिए धनराशि आवंटित की है। इसके चलते परियोजना का कार्य इस वर्ष आरंभ हो जाने की उम्मीद है। इस परियोजना की मदद से करीब साढ़े नौ लाख किसानों को मदद मिलेगी। परियोजना की डेडलाइन 2031 तक तय की गई है। इसका शुरूआती काम दौधन बांध (पन्ना) से आरंभ होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें