फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल और राहुल गांधी के पोस्टर जलाए

Mon, 10 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
bjp , jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश की सेना के बारे में अनर्गल बयानबाजी करने पर इलाइट चौराहा पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पोस्टरों पर कालिख पोती और उनमें आग लगा दी।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य और युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रोहित गोठनकर के नेतृत्व में पोस्टर जलाए गए। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयानबाजी करने से सेना का मनोबल कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक नागरिक की संवेदनाएं भारतीय सेना के साथ हैं। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, विनीत खटीक, दिगंत चतुर्वेदी, मन्नी सरदार, प्रवीण शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें