- अपना दल की जिलास्तरीय समीक्षा बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। अपना दल (एस) की जिला समीक्षा बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण से किया गया। मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष बृजबिहारी राज ने राष्ट्रीय सचिव कालका पटेल का अभिनंदन किया। इस दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि मऊरानीपुर सीट की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक चुस्त-दुरुस्त करने पर बल दिया। पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पिछड़ों व दलितों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस मौके पर विधायक डॉ. रश्मि आर्या, डॉ. रामचंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच दीपमाला कुशवाहा, आनंद बाबू, शिव शंकर सिंह पटेल, सुशील पटेल, चंदन सिंह परिहार, धीरेंद्र पटेल, हेमंत पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय महासचिव अरविंद पटेल ने किया।