फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक से बात करते रहिए परिचालक जी...देखिए कहीं उसे नींद न आ जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लंबी दूरी की रोडवेज बसों के चालकों को नींद न आ जाए इसके लिए परिचालकों को जिम्मेदारी दी गई है कि उनसे बात करते रहें। इस संबंध में सभी परिचालकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ज्यादातर रोडवेज बसों के हादसों की वजह चालक को नींद आना होता है। इसलिए विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि यात्री को टिकट देने के बाद मध्य रात्रि एक बजे से चार बजे तक कंडक्टर ड्राइवर के पास बैठेगा और उससे बातें करता रहेगा, जिससे ड्राइवर को नींद न आए। साथ ही निर्देश दिए हैं कि ड्राइवर बस को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ी करके पांच से दस मिनट का विश्राम भी करे। लंबी दूरी की बस में चलने वाले ड्राइवरों को झपकी आना स्वाभाविक है। रोडवेज बसों में ज्यादातर हादसे ड्राइवर को नींद या झपकी आने से होते हैं। सवारियों को भी जान माल का खतरा बना रहता है। हादसों से बचने के लिए रोडवेज की तरफ से समय - समय पर कार्यशालाएं होती हैं। जिसमें ड्राइवरों की काउंसलिंग की जाती है। इसी क्रम में रोडवेज ने कंडक्टरों को रात्रि में सफर के दौरान ड्राइवर के पास बैठने के निर्देश दिए हैं।
लंबे रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों में सभी कंडक्टर रात में सफर के दौरान ड्राइवर से वार्तालाप करेंगे, जिससे ड्राइवर को नींद न आए। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें