फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन सुरक्षा व यातायात भी सुचारु रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था सुचारु रखें। यह निर्देश सोमवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने डीएम, मंडलायुक्त व एसएसपी को दिए हैं।



बताते चलें एक जून को दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा 69 जिलों में बने 751 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 3.47 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। सर्वाधिक परीक्षार्थी वाराणसी, गोरखपुर, बलिया आदि पूर्वांचल जिलों में परीक्षा देंगे। यह परीक्षा शुचिता से कराने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव ने इन 69 जिलों के डीएम व एसएसपी और मंडलायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं पर सख्ती से नजर रखी जाए। ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारु रहनी चाहिए ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने के दौरान जाम की वजह से दिक्कत नहीं हो। यह जानकारी प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0- 29 की तड़के रवाना होंगी बीयू की टीम

प्रदेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीएड की परीक्षा संपन्न कराने के लिए बीयू की 69 टीमों के करीब 140 सदस्य 29 मई को तड़के रवाना होंगे। टीमों के साथ ही जरूरी दस्तावेज, मुहर आदि भेजी जाएंगी। रास्ते में किसी भी तरह का ठहराव नहीं करना होगा। यही नहीं, जिले में पहुंचने के बाद टीम कंट्रोल रूम को सूचित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें