फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर रखें नजर : ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
- लापरवाह कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी सफाईकर्मी अपने दायित्व का सही तरीके से निर्वाहन करें। जिससे नगर हमेशा स्वच्छ रहे, लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी संतोष चौधरी ने नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों की बैठक कर निर्देश देते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी सफाईकर्मी अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें। अगर किसी भी सफाई कर्मी ने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरती तो ऐसे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर को पूरी तरह से स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने नगर का भ्रमणकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हए लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर दीपक खरे, अरविंद त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें