फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा में हॉस्टल एवं एकेडमिक भवन के लिए आया धन काम शुरू नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में बबीना, बड़ागांव, मऊरानीपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एकेडमिक भवन, हॉस्टल सहित कई निर्माण कार्य होने हैं। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं इंटर तक की आवासीय शिक्षा इनमें प्राप्त कर सकें। लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था ने कार्य में कोई गति नहीं पकड़ी हैं। जबकि शासन से निर्माण को लेकर करीब दो माह पहले भारी भरकम धनराशि भी आवंटित हो गई है। हॉल यह है कि अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही हो रही है।
विज्ञापन

जनपद के आठ ब्लॉकों में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें ग्रामीण इलाकों की छात्राएं शिक्षा प्राप्त करती हैं। इनके लिए आवास सुविधा भी है। यह छात्राएं इंटर तक पढे़ और इन्हें आवास सहित अन्य संसाधन तथा सुविधाएं प्राप्त हो। इसके लिए बंगरा, बबीना, मोंठ के कस्तूरबा विद्यालय में एकेडमिक भवन, हॉस्टल निर्माण के लिए प्रत्येक को एक करोड 26 लाख रुपये और बड़ागांव, चिरगांव, मऊरानीपुर में हॉस्टल निर्माण के लिए प्रत्येक को 70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। विभागीय जानकारी के अनुसार यह धनराशि भी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम को उपलब्ध करा दी गई। लेकिन अभी तक निर्माण कार्य में कोई खास प्रगति नहीं हुई है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर वस्तु स्थिति से शासन को अवगत करा दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें