फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी चुनाव: पार्षदों ने शुरू की जोड़-तोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए दावेदारी कर रहे पार्षदों ने गठजोड़ शुरू कर दिया है। भाजपा के पार्षद विपक्षी दलों के पार्षदों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए तमाम प्रलोभन दे रहे हैं। साथ ही बैठकों का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल फरवरी माह में समाप्त हो रहा है। इसमें भाजपा के चार और विपक्षी दलों के दो पार्षद बाहर हो रहे हैं। चुनाव को लेकर निगम में पार्षदों ने गठजोड़ बिठाना शुरू कर दिया है। भाजपा में पार्षदों की ओर से दावेदारी शुरू कर दी गई है। दावेदारी करने के बाद पार्षद अपने साथी पार्षदों को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं अंदरखाने पार्षदों में बैठकों का दौर चल रहा है। उधर, विपक्षी दलों में भी पार्षदों की ओर से दावेदारी की गई है। राजनीतिक दलों में भी मंथन चल रहा है। वहीं नगर निगम में पार्षद एक दूसरे से मिलकर चुनाव को लेकर ही चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि अगले महीने चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
उपसभापति पद पर अनुसूचित जाति को मिले मौका
कार्यकारिणी चुनाव के बाद उपसभापति पद पर भी चुनाव होना है। ऐेसे में भाजपा में दावेदारी शुरू हो गई। वार्ड नंबर 11 के पार्षद प्रदीप खटीक ने महापौर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष और विधायक सदर को ज्ञापन सौंपकर उपसभापति पद पर अनुसूचित जाति के पार्षद को मौका देने की मांग की है। उनका कहना है कि नगर निगम कार्यकारिणी में हर आरक्षित वर्ग के पार्षदों का चयन हो चुका है। अनुसूचित वर्ग से कोई पार्षद कार्यकारिणी में नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वे संवेदनशील क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीतकर आए हैं। खटीक समाज का 100 फीसद वोट भाजपा को मिलता है। ऐसे में उपसभापति पद और कार्यकारिणी में पार्टी स्तर से अनुसूचित जाति के पार्षद के तौर पर मुझे मौका दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें