झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर हादसे के बाद गड्ढे से निकाली गई क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : DEHAT
कार गड्ढे में गिरकर पानी में डूबी, एक की मौत, एक घायल
ओरछा। मंगलवार की रात झांसी-मऊरानीपुर मार्ग पर नाराई पुलिस चौकी के पास बारिश के चलते सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में भरे पानी में कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे ने पानी से निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई।
हादसे में मरने वाला व्यक्ति ओरछा के एक होटल से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहा था। रात करीब 9.30 बजे कार क्त्रस्मांक एमपी 04 सीडब्ल्यू 6636 रामराजा हॉस्पिटल के सामने सड़क से गुजर रही थी कि इसी दौरान मार्ग पर अधिक पानी होने के कारण गाड़ी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई तथा पानी में डूब गई, इसमें सवार पंचम सिंह यादव (72 वर्ष) निवासी सेसई जिला शिवपुरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा उनके साथी चंद्रभान सिंह पिता गजराज सिंह निवासी मड़वासा शिवपुरी घायल हो गए। घायल को मेडिकल कालेज झांसी में भर्ती कराया गया। काफ ी देर तक मृतक एवं घायल के मोबाइल पानी में डूबे रहने के कारण उनसे परिजनों का संपर्क नहीं हो सका, लेकिन बाद में घायल से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह महेंद्र सिंह यादव निवासी खितौरा शिवपुरी की पुत्री के शादी समारोह में ओरछा पैलेस आए थे। तब पुलिस ने ओरछा पैलेस जाकर परिजनों को सूचना दी तथा मेडिकल कॉलेज झांसी रवाना किया गया।