फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के घर से मिला मीना का ट्रॉली बैग, मिले कागजात

विज्ञापन
मीना सोनी, फाइल फोटो
विज्ञापन
आरोपी के घर से मिला मीना का ट्रॉली बैग, मिले कागजात
विज्ञापन

झांसी। मीना सोनी की हत्या का खुलासा होने के बाद रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने कई राज उगले। पुलिस ने कोतवाली स्थित बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार से पूछताछ के बाद उसके घर से मीना का ट्रॉली बैग बरामद किया है। जिसके अंदर से कुछ कागजात भी मिले हैं। पुलिस ने बैग को सुपुर्दगी में ले लिया है।
थाना नवाबाद क्षेत्र से अपहृत मीना सोनी की हत्या के मामले में पुलिस टीमों ने घटना में शामिल कोतवाली के डड़ियापुरा स्थित शिव परिवार कॉलोनी निवासी जितेंद्र राय, जालौन के राजेंद्र नगर निवासी नरेंद्र, बैंकर्स कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार और थाना सीपरी बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी जयनारायण लिटौरिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए चारों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। जहां चारोें ने पुन: कुबूला था कि दवा के धोखे में जहर खिलाकर मीना की हत्या करने के बाद यमुना स्थित कालपी पुल पहुंचकर उसे फेंक दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने यह भी बताया था कि मीना का मोबाइल संजय वर्मा उपयोग कर रहा था। चालक की गिरफ्तारी होने के बाद डरकर संजय वर्मा ने नोटघाट पुल में मोबाइल फेंक दिया था। आरोपियों से जानकारी के बाद व रिमांड मिलने के बाद टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह तक्खर अपनी टीम के साथ नोटघाट पुल मोबाइल तलाशने पहुंचे थे। गोताखारोें की मदद से मोबाइल तलाशने का प्रयास हुआ था, जिसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सर्वेश ने अपने घर से मीना का ट्रॉली बैग भी बरामद कराया है। इसमें कुछ कागजात भी मिले हैं। आरोपी सर्र्वेश के घर पहुंचकर पुलिस ने ट्राली बैग में उसमें रखे कागजात सुपुदर्गी में लिए हैं। आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें