फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम से बच सकते हैं कलयुग के दोष

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेहंदी बाग स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शनिवार को पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य महाराज ने विनय पत्रिका पर दिव्य सत्संग किया। उन्होंने कहा कि राम नाम से कलयुग के दोष बच सकते हैं। मनुष्य की हर समस्या का समाधान विनय पत्रिका में है। सत्संग में बड़ी संख्या में साधु - संत मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए कहा कि राम नाम जपने से कलियुग के दोष सता नहीं सकते हैं। सभी वस्तुओं में मिलावट हो चुकी है, लेकिन राम नाम में कोई मिलावट नहीं है। काल का प्रभाव सभी पर पड़ता है। समय से कोई नहीं बच सकता। कर्मों का प्रभाव सभी पर पड़ता है। इन सब पर विजय प्राप्त करना आसान नहीं है। इनके प्रभाव सभी पर है। गुणों का प्रभाव भी जीवों होता है। गुणों का तात्पर्य त्रिगुणात्मक सृष्टि है। इससे तभी बचा जा सकता है, जब भजन का प्रभाव हो। इस अवसर श्रीराम जानकी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया।
आयोजन कमेटी के संरक्षक महंत रामप्रिय दास, युवराज महंत प्रेमभूषण दास, अंचल अड़जरिया, बृजभूमि दास, हरिओम पाठक, हेतराम दास, अमित गोस्वामी, राजू रामायणी, पुरुकेश अमरया, संजय मार्बल आदि मौजूद रहे। आभार पीयूष रावत ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्म की लीला सुनाई
झांसी। सिमरधा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला सुनाई गई। महिला श्रद्धालुओं ने बधाई गीत गाए और खुशी मनाई। कार्यक्रम संयोजक सूरज सिंह, बृजकिशोर यादव, भुजबल राय, रामबिहारी, रमेश यादव, संजीव यादव, रामसिंह राजपूत, बाबू राजपूत, सुग्रीव यादव, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
लीकेज से बह रहा पानी
झांसी। पंचकुइयां काली मंदिर के निकट पाइप लाइन में लीकेज होने से पानी बेकार बर्बाद हो रहा है। पानी के कारण सड़क पर गड्ढा हो गया है, जिसमें गिरकर लोग चुटहिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जलसंस्थान से शीघ्र लीकेज को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें