फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ में जाने के लिए दोबारा शुरू हुआ लोकमान्य तिलक हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लोकमान्य तिलक हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का 11 जनवरी से दोबारा संचालन शुरू हो जाएगा। अभी झांसी से हरिद्वार के लिए एक भी ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। इस ट्रेन के चलने से हरिद्वार में होने वाले कुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं को राहत मिल सकेगी। इस ट्रेन का संचालन 25 फरवरी तक होगा।
विज्ञापन

हरिद्वार में 14 जनवरी से कुंभ शुरू होगा, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। कुंभ में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु बुंदेलखंड से जाते हैं। वैसे झांसी से हरिद्वार के लिए चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। इनमें मुंबई लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मदुरई देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस व पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं। मगर, कोरोना काल में उक्त सभी ट्रेनों का संचालन बंद चल रहा था। इससे श्रद्धालु परेशान हो रहे थे।
रेल प्रशासन 11 जनवरी से सप्ताह में दो दिन चलने वाली 02171/02172 लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दोबारा संचालन शुरू करने जा रहा है। इनमें 02171 लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। ये गाड़ी पूरी तरह वातानुकूलित है, इस कारण स्लीपर व जनरल कोच में यात्री आरक्षण नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें